JanjgirChampa Thief : बलौदा की ज्वेलरी शॉप में हुई 5 लाख के जेवरात की चोरी, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश, पुलिस कर रही जांच, जांच में रायपुर और बिलासपुर की टीम की भी मदद ली जा रही

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के गांधी चौक के पास स्थित पवन ज्वेलर्स में 5 लाख के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है और चोरी करते बदमाश, सीसी टीवी में कैद हो गया है, जिसके बाद पुलिस के द्वारा सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है.

 



Janjgir : हाथियों के दल ने मचाया जमकर उत्पात, फसल को किया नुकसान, अकलतरा क्षेत्र के किसानों के सिर पर मुसीबत, देखिए VIDEO…

ज्वेलरी दुकान का संचालक पवन देवांगन, किसी काम से बाहर थे और ज्वेलरी शॉप में उनके पिता चन्द्रभान देवांगन थे. इस दौरान मुंह में मास्क लगाकर एक युवक पहुंचा और ताबीज दिखाने को कहा. इस दौरान युवक ने काउंटर के दराज में रखे ज्वेलरी के बॉक्स को लेकर चला गया. बाद में, पवन देवांगन पहुंचा तो जेवर के बॉक्स गायब मिले. इस पर सीसी टीवी फुटेज की जांच की गई तो एक युवक, जेवर के बॉक्स को चोरी करते दिखा. चोरी गए जेवरात की कीमत 5 लाख है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर की टीम की मदद से सीसी टीवी में कैद बदमाश के बारे में पता किया जा रहा है. साथ ही, कुछ वाहनों के डिटेल पर भी जांच की जा रही है. सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से बदमाश की पतासाजी की जा रही है. फिलहाल, ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने वाले बदमाश के बारे में कुछ पता नहीं चला है, लेकिन उसके बारे में पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीम लगी है और चोरी का खुलासा करने हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!