इस बार रिश्वत लेते थमा गए विधायक महोदय, विजिलेंस ने बरामद किए पैसे, PA समेत लिया हिरासत में

चंडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। आप विधायक अमित रतन कोटफट्टा को विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विधायक और उनके पीए को गाड़ी में 4 लाख रुपये की रिश्वत बरामद हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन बठिंडा ग्रामीण से चुने गए थे। पंजाब में इससे पहले आम आदमी पार्टी के दो विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरायरी पर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें अपनी मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।



जानकारी के अनुसार गांव घुड़ा की महिला सरपंच सीमा रानी का ग्राम अनुदान अटका हुआ था। जिसे लेकर वह विधायक से मिलीं। महिला सरपंच के पति प्रीतपाल सिंह ने कहा कि उन्हें 4 साल से बीडीपीओ कार्यालय से अनुदान नहीं मिल रहा था और परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में जब वह विधायक से मिले तो पीए रेशम सिंह ने उनसे 4 लाख रुपये की मांग की और शाम तक पैसे देने को कहा, लेकिन उन्हें उस दिन आधा और गुरुवार को बाकी पैसे देने पड़े

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यशाला का किया गया आयोजन, संगठन को मजबूत करने विभिन्न बिंदुओं पर की गई चर्चा

विजिलेंस ने विधायक को भी हिरासत में ले लिया

महिला सरपंच के पति के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी वरिंदर कुमार से की। इसके बाद विधायक गुरुवार को बठिंडा सर्किट हाउस पहुंचे। उनके पीए रेशम सिंह ने जब गाड़ी में 4 लाख रुपए रखे तो विधायक अमित रतन उतरकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की तो रेशम सिंह भागने लगा, लेकिन पकड़ा गया। उसके बाद विजिलेंस ने विधायक को भी हिरासत में ले लिया है और सर्किट हाउस में पूछताछ शुरू कर

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : भातमाहुल गांव में 3 दिवसीय राज्यस्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

पहले भी 2 कैबिनेट मंत्रियों पर लगे थे आरोप

दरअसल आम आदमी पार्टी के इस तीसरे विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरायरी पर आरोप लगे थे। जिसके बाद उन्हें अपनी मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल से दिव्यांग हितग्राही को तत्काल मिली ट्राईसाइकिल, दिव्यांग के चेहरे पर दिखी खुशियों की मुस्कान

error: Content is protected !!