JanjgirChampa Complain : बलौदा क्षेत्र के गांवों में नहीं हो रही पानी की सप्लाई, ग्रामीण ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. जिले के बलौदा क्षेत्र के गांवों में पीएचई विभाग द्वारा पानी टंकी से घर-घर में पाईप लाईन देने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. इसे लेकर ग्रामीण ने जांजगीर पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है. साथ ही, मामले में पीएचई विभाग की लापरवाही की बात भी कही है.

 



ग्रामीण महेंद्र कुर्मी ने बताया कि नल जल योजना के तहत पीएचई विभाग द्वारा 1 वर्ष पूर्व पानी टंकी का निर्माण किया गया है, लेकिन अभी तक बोर की खुदाई नहीं हुई है और पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है. इस मामले को लेकर पीएचई विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन पीएचई विभाग द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है. इससे विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है. साथ ही, विभाग के द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है. इसे लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!