Akaltata Giraftar : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी चढ़ा अकलतरा पुलिस के हत्थे, इस सरकारी कार्य के वक्त कर रहा था व्यवधान उत्पन्न… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी नीतिन पाटले को मुरलीडीह गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी ने रोजगार गारंटी के तहत चल रहे शासकीय कार्य में बाधा डाला था, जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गई है.

 



दरअसल, रोजगार सहायक भगवती मरकाम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 फरवरी 2023 को पकरिया गांव में रोजगार गारंटी का कार्य किया जा रहा था, तभी मुरलीडीह गांव के रहने वाले नीतिन पाटले आया और अपनी जमीन होने का दावा करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया. इसके बाद आरोपी नीतिन पाटले ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294, 506, 509, 186 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले की जांच में जुटी हुई थी, तभी आरोपी नीतिन पाटले को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!