भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे खुदकुशी करने से पहले कर रही थी ये काम, होटल के कमरे से सामने आया वीडियो

वाराणसी. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को खुदकुशी कर ली। आकांक्षा की लाश वाराणसी के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा, वाराणसी में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी और इसी के चलते वो यहां के होटल में रूकी हुई थी। वहीं, आकांक्षा की मौत के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



आकांक्षा दुबे ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। यह पोस्ट भोजपुरी गाने पर एक रील थी. यह एक मिरर वीडियो था। संभवतः यह होटल के कमरे में बनाया गया था। इस वीडियो पर को शेयर करते हुए उन्होंने जस्ट ट्राय लिखा था। इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे थे। कुछ उन्हें मोटिवेट कर रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Google ने रिलीज किया Android 17 Beta 2 अपडेट, नए फीचर्स के साथ सेफ्टी का रखा ध्यान

आपको बता दें कि आकांक्षा काफी खुशमिजाज एक्ट्रेस थीं. आज ही उनका एक नया गाना लॉन्च हुआ। इस गाने में उन्होंने पवन सिंह के साथ काम किया। गाने के नाम ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ है। गाने में उनका बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके बिंदास अंदाज को देखकर कहा नहीं जा सकता कि वह आत्महत्या कर सकती है.

इसे भी पढ़े -  सबसे किफायती टर्बो-पेट्रोल कारें: Tata Nexon से Skoda Kylaq तक, देखें टॉप 5 लिस्ट

आकांक्षा दुबे के दोस्तों और को-एक्टर्स को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है। आकांक्षा बहुत स्ट्रगल करके यहां तक पहुंची थीं और सफलता की तरफ बढ़ रही थीं। उनकी आत्महत्या के कदम से हर कोई हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अकांक्षा दुबे मूल रूप से उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। आकांक्षा काफी सकारत्मक सोच वाली एक्ट्रेस थीं।

error: Content is protected !!