शादीशुदा महिलाओं को बड़ी सौगात, सरकार ने किया 6 हजार रुपए देने का ऐलान

नई दिल्ली. देश की मोदी सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए तमाम तरह की योजनाएं लाते रहती है। जैसे बेटियों की शादी के लिए कन्या योजना और हर वर्गों के लिए योजनाएं की शुरुआत की है। इसी कड़ी में पीएम मोदी अब शादीशुदा महिलाओं के लिए भी एक योजना की शुरूआत की है। आज हम सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे शादीशुदा महिलाओं को काफी फायदा होगा।

 



मातृत्व वंदना योजना

दरअसल, मोदी सरकार ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए मातृत्व वंदना योजना की शुरूआत की है। इसमें गर्भवती महिलाओं को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायदा दी जाती है। सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को तीन किस्त में 6000 रुपए दिया जाएगा। देशभर में पैदा होने वाले बच्चे कुपोषित न हों और उनको किसी प्रकार की बीमारी न हो, इसी को ध्यान में रखकर यह योजना मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

योजना की खासियत

– गर्भवती महिला की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए।
– इस स्कीम में आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा।
– 6000 रुपये को सरकार मह‍िला के खाते में 3 किस्त में ट्रांसफर करती है।
– इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

किस तरह से मिलेगा पैसा?

इस योजना में मह‍िला को पहले चरण में 1000 रुपये, दूसरे चरण में 2000 रुपये और तीसरे चरण में 2000 रुपये गर्भवती महिलाओं को दिए जाते हैं। आखिरी बचे हुए 1000 रुपये सरकार बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में देती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!