Car Tips: कार में बैठकर कभी नहीं आएगी उल्टी! मजे में काटना है सफर तो करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी परेशानी..

Vomiting While Travelling In Car: बहुत से लोगों को कार में सफर करने से उल्टियां आने लगती हैं. अगर आपके साथ या आपके किसी जानने वाले व्यक्ति के साथ ऐसा होता है, यह लेख आपके और आपके परिचित लोगों के काम (आप उनके साथ साझा कर सकते हैं) आ सकता है. इस लेख में हम आपको कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिनसे कार में यात्रा करने के दौरान उल्टियों को रोकने में मदद मिल सकती है.

 



 

 

कार में उल्टी आने से रोकने के उपाय
— कार में सफर शुरू करने के 1 से 2 घंटे पहले मोशन सिकनेस की दवाई ले लें. लेकिन, यहां ध्यान रखें कि दवाई सिर्फ अपने डॉक्टर के सुझाव पर ही लें. बिना सुझाव के दवाई न लें.
— कार में बैठने के लिए सही सीट चुनें. यानी, ऐसी सीट चुनें, जहां मोशन सिकनेस कम फील होती हो. इसके लिए कार की फ्रंट पैसेंजर सीट बेहतर होती है.
— सफर के दौरान ज्यादा से ज्यादा ताजी हवा लें. इसके लिए कार की विंडो खोल लें. यानी, शीशे नीचे कर लें. इससे कार में बाहर की ज्यादा हवा अंदर आएगी, इससे आपको राहत मिलेगी.
— जिन लोगों को मोशन सिकनेस होती है, वह कार में किताब आदि पढ़ने से बचें. इसकी जगह खिड़की से बाहर क्षितिज पर देखें या फिर दूर की चीजों को देखें.
— सफर के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रुकते रहें. हर कुछ समय बाद (जब ज्यादा मोशन सिकनेस हो) कार रोककर बाहर उतर जाएं और ताजी हवा लें.
— यात्रा से पहले या यात्रा के दौरान ज्यादा हैवी खाना ना खाएं क्योंकि इससे उलटी होने की संभावना बढ़ती है. सादा खाना, कम मात्रा में खाएं. चिकना या मसालेदार खाना खाने से भी बचें.
— यात्रा के दौरान काली मिर्च और लौंग चूस सकते हैं. जी मिचलने या उल्टी आने जैसे स्थिति में काली मिर्च से आराम मिलता है. लौंग भी उल्टी रोकने में मदद करती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

(Dis… हमारा उद्देश्य केवल जानकरी मुहैया करना हैं, खबर सीज न्यूज इसका दावा नहीं करती करती. अपने डॉक्टर से सुझाव अवश्य लेंवे)

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!