Champa FIR : चाकू से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोटाडबारी गांव में चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है, मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 294 और 324 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



रिपोर्ट में पुस्कर पटेल ने पुलिस को बताया है कि वह बाइक से पेशाब करने के लिए उतरा था, तभी प्रेमप्रकाश पटेल उर्फ छोटे दाऊ पीछे से आया और उसे गाली-गलौज कर हाथ में रखे चाकू से हमला कर दिया, हमला से पुस्कर पटेल को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी प्रेमप्रकाश पटेल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!