Sakti Big Arrest : दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 4 लोग गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



दरअसल, सक्ती के भालूडेरा निवासी पूनम सिदार को उसके ससुराल वाले दहेज के नाम पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. जिससे पूनम सिदार ने जहर सेवन कर लिया था और वह तीन माह की गर्भवती थी. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसके बाद पुलिस ने दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने वाले पति किशन बहादुर सिदार, राधेलाल सिदार, फूलबाई सिदार, कन्हैया बहादुर सिदार को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!