Chhattisgarh Berojgari Bhatta : भूपेश सरकार सिर्फ इन युवाओं को देगी 25 सौ रुपये हर महीने, जानें कौन से सर्टिफिकेट होंगे जरूरी…पूरी खबर पढ़िए

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता 2023 का शुभारम्भ राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाने वाला है। इस स्वावलम्बी योजना के तहत राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओ को बेरोजगारी भत्ते के रूप में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 



इस छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत औसतन 25 सौ रूपये की सहायता राशि हर महीने बेरोजगारी भत्ता के रूप में बेरोजगार युवाओ को उनकी शैक्षित योग्यता के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिया जायगा। ये सहायता राशि लाभार्थी को तब तक दी जाएगी जब तक उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल जाता है।

हालांकि इस योजना का लाभ उन्ही बबेरोजगार युवाओं को मिल सकेगा जिनके परिवार की वार्षिक आया 2.5 लाख रुपये से कम हैं।

सरकारी सूत्रों की माने तो राज्य सरकार की इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए बेरोजगार युवाओ की शेक्षित योग्यता कम से कम 10+2 या फिर ग्रेजुएशन डिग्री, अन्य डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री आदि आवेदक के पास होना चाहिए। हालांकि सरकार ने बजट भाषण में साफ किया है कि ये बेरोजगार युवकों को केवल दो साल के लिए बेरोजगारी भत्ता के रूप में हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इन योग्यताओं को पूरा करने के बाद बेरोजगारी भत्ता लाभार्थियों को प्रदान किया जायेगा। सरकार की इस योजना के तहत जो युवा आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें इस योजना के में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बेरोज़गारी भत्ता योजना 2022-23 के लिए वे इक्षुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे आते है। इस योजना के तहत सरकार ने करोड़ो रूपये का बजट प्रस्तावित किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!