छत्तीसगढ़ : वकील और उसकी दूसरी पत्नी गिरफ्तार, जालसाजी का ये है मामला…

महासमुंद. पहली पत्नी के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज जन्म पत्र तैयार करने वाले आरोपियों को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाशराव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के इसी मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था.



इसी क्रम में थाना सरायपाली में प्रार्थीया दमयंती देवता पति वकील देवता साकिन रविग्राम नगर तेलीबांधा रायपुर द्वारा लिखित आवेदन पेश किया गया. प्रार्थिया के द्वारा दिए आवेदन पत्र की जांच थाना सरायपाली में किया गया. जांच में पाया गया कि आवेदिका दमयंती देवता का पति आरोपी वकील देवता अपने पत्नी को छोड़कर अनावेदिका बनिता दास को पत्नी बना कर रखा है, और उससे जन्म हुए लड़के जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार कार्यालय नगर पालिका सरायपाली से अपने पूर्व पत्नी दमयंती देवता का नाम छल पूर्वक लिखाकर जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया है, जबकि दमयंती देवता द्वारा पुत्र को जन्म नहीं दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

इस प्रकार से आरोपीगणों के द्वारा पूर्व पत्नी के नाम का इस्तेमाल कर छल पूर्वक कूट रचित दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र तैयार कराया गया है, जिस रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 90/2023 , धारा 420,34 भा.द.वि .कायम कर विवेचना में लिया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी (1) वकील देवता पिता शेषदेव देवता उम्र 45 वर्ष सकिन वार्ड नंबर 02 महलपारा सरायपाली (2) बनिता दास पिता पितबास दास उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 02 महलपारा थाना सरायपाली को गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Mela Hadsa : शिवरीनारायण मेला में आकाश झूले से नीचे गिरा लोहे का प्लेट, नीचे खड़ी महिला और युवती घायल, बिलासपुर रेफर हुई महिला, हादसे के बाद उठे सवाल ?

error: Content is protected !!