छत्तीसगढ़ : एक तमाचा जड़ने पर मिली मौत की सजा, बौखलाए ​बेटे ने इस विवाद के चलते कर दिया था रिटायर्ड पिता का कत्ल… पढ़िए…

कोरबा. जिले में कुछ महीने पहले एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया था। बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा था. अब आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 



आपको बता दें कि जमीन बंटवारे को लेकर बेटे और पिता में विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया था कि गुस्से में पिता ने बेटे को तमाचा जड़ दिया था. इस वजह से बेटे ने पिता को मौ​त के घाट उतार दिया था. उरगा थाना क्षेत्र का मामला है.

कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में 17 दिसंबर को हुई बालको के रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. 73 वर्षीय बुजुर्ग बालेश्वर चौबे की हत्या भुलसीडीह के झोरखी फार्म हाउस पर कर दी गई थी. अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली. आखिरकार 18 दिन के बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 3 जनवरी को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

पिता रिटायर्ड कर्मचारी था
ढोढ़ीपारा निवासी बालेश्वर चौबे बालको का रिटायर्ड कर्मचारी था. रिटायर होने के बाद से वो भुलसीडीह के झोरखी स्थित फार्म हाउस पर ही रहता था. उसके 3 बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा केदारनाथ चौबे निजी कंपनी में चौकीदारी करता है. दूसरा बेटा राजेश चौबे का खुद का टेंट हाउस है. तीसरा बेटा पुष्पेंद्र चौबे है. दो बड़े बेटे कोरबा के ढोढ़ीपारा बस्ती में रहते हैं, वहीं छोटा बेटा बिहार के अररिया जिले में ही रहकर खेती करता है. मृतक बालेश्वर का परिवार बिहार के अररिया जिला चौबेटोला थाना भोरे का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!