JanjgirChampa Accident Death : यात्री बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की हुई मौत, पामगढ़ क्षेत्र में हुआ हादसा

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के मेऊंभाठा में यात्री बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और यात्री बस को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कचन्दा गांव का युवक अमित टण्डन, बाइक से पामगढ़ आ रहा था और वह मेंऊभाठा पहुंचा था, तभी बिलासपुर की ओर से शिवरीनारायण जा रही नवाज सर्विस की यात्री बस ने बाइक सवार युवक अमित टण्डन को कुचल दिया. लहूलुहान हालत में युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...

Related posts:

error: Content is protected !!