Customer Problem : जांजगीर के महाराष्ट्र बैंक में कर्मचारी के दुर्व्यवहार से ग्राहक परेशान, ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचते हैं ज्यादातर ग्राहक

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के महाराष्ट्र बैंक में कर्मचारी के दुर्व्यवहार से ग्राहक परेशान हैं. बैंक में ज्यादातर ग्राहक ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचते हैं, जिनके द्वारा कर्मचारी रॉबिन से जानकारी लेने पर संतोषजनक जानकारी नहीं दी जाती, वहीं ग्राहकों से दुर्व्यवहार किया जाता है.

 



बैंक में पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि कर्मचारी रॉबिन, सीधे मुंह बात नहीं करते. कोई भी जानकारी मांगने पर दुर्व्यवहार किया जाता है. इससे महाराष्ट्र बैंक के ग्राहकों को मानसिक परेशानी होती है. बैंक के कर्मचारी की मनमानी की वजह से ग्राहक, बैंक पहुंचकर परेशान होते रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इस मामले में जांजगीर लीड बैंक के अधिकारी पी. देहरी ने कहा कि किसी भी बैंक का आधार ग्राहकों से बनता है. यदि महाराष्ट्र बैंक में कर्मचारी के द्वारा ग्राहकों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है तो यह गलत है. इस दिशा में संज्ञान लिया जाएगा और ग्राहकों से अच्छा व्यवहार करने निर्देशित किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!