Janjgir-Akaltara News : अमरताल-अकलतरा में कांक्रीट पोल के सड़क पर नीचे गिरने से NH-49 में दुर्घटना की आशंका, डिवाइडर पर चढ़ चुकी है कई गाड़ियां, पहले भी कई लोग हो चुके हैं हादसे के शिकार

जांजगीर-अकलतरा. अमरताल-अकलतरा में NH-49 पर कांक्रीट पोल के डिवाइडर के पास सड़क पर नीचे गिरने से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. रात के समय अंधेरे होने की वजह से यहां कई गाड़ियां डिवाइडर पर पहले चढ़ चुकी हैं. अब कांक्रीट पोल के सड़क में गिरने के बाद पड़े रहने से रात के समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. इससे आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, ना तो प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है और ना ही नेशनल हाइवे ऑथिरिटी की ओर पहल की जा रही है. अगर प्रशासन या नेशनल हाइवे ऑथिरिटी ने जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया तो बड़ी घटना हो सकती है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!