हर एपिसोड से कमा रहे थे 1 लाख, ‘तारक मेहता का उल्टा चशमा’ से फिर क्यों छूटा साथ? शैलेश लोढ़ा ने बताई असली वजह!

नई दिल्ली: जब लोकप्रिय शो से दर्शकों के पसंदीदा कलाकार अचानक निकल जाते हैं, तो उससे उन्हें काफी दुख तो होता ही है, साथ में शो की लोकप्रियता में भी कमी आती है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से जब शैलेश लोढ़ा निकले, तो कुछ ऐसा ही हुआ. हालांकि, मेकर्स उनकी जगह नए कलाकार सचिन श्रॉफ को लाए हैं, पर उन्हें दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में अभी वक्त लगेगा.



 

 

 

शैलेश लोढ़ा के अलावा जेठालाल के बेटे टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनादकट ने भी शो छोड़ दिया है. उनकी जगह नीतीश भलुनी को लाए. शैलेश ने एक इवेंट में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स के साथ अपने मतभेदों का खुलासा किया. ये मतभेद ही उनके शो छोड़ने की वजह बने. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को एक इवेंट में बुलाया गया था, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाक होकर बातें कीं.

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

 

 

 

असित मोदी को किया टारगेट
शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने की वजह बताते हुए इसके प्रोड्यूसर असित मोदी को टारगेट किया. एक्टर ने कहा, ‘दूसरों की प्रतिष्ठा से अपना नाम करने वाले लोग, किसी प्रतिष्ठाशाली व्यक्ति से बड़े नहीं हो सकते. दुनिया का कोई पब्लिशर, लेखक से बड़ा नहीं हो सकता, कोई प्रोड्यूसर किसी अभिनेता से बड़ा नहीं हो सकता, वो व्यापारी है.’

 

 

 

शैलेश लोढ़ा ने मेकर्स की सच्चाई की बयां
53 साल के एक्टर आगे कहते हैं, ‘जब भी कोई व्यापारी मेरे कवि होने पर, मेरे अभिनेता होने पर हावी होगा, तब तब ज्वालामुखी फटेगा.’ शैलेश ने बताया कि कैसे प्रकाशक लेखक के काम से पैसे बनाते हैं और इस कड़वे सच के बावजूद, वे हमेशा उनके साथ गलत बर्ताव करते हैं. शैलेश ने सीधा हमला करते हुए कहा, ‘इस देश में प्रकाशक हीरे की अंगूठी पहनते हैं और लेखक जो अपनी किताब प्रकाशित कराना चाहते हैं, उन्हें पैसे देने पड़ते हैं.’

इसे भी पढ़े -  कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार

 

 

 

शैलेश लोढ़ा ने प्रकाशकों-निर्माताओं के अन्याया के खिलाफ आवाज की बुलंद
शैलेश आखिर में कहते हैं, ‘वह लोग जो दूसरे लोगों के टैलेंट से पैसे कमाते हैं, अगर खुद को प्रतिभाशाली लोगों से ऊंचा समझने लगते हैं, तो उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए. मैं उन प्रतिभाशाली लोगों में से एक हो सकता हूं, जिन्होंने अपनी आवाज बुलंद की है.’ कहते हैं कि शैलेश की एक एपिसोड की फीस 1 लाख रुपये थी. जब वे पिछले साल शो से बाहर हुए थे, तब ऐसी चर्चाएं थीं कि वे पैसों के चलते शो से अलग हुए हैं. इन खबरों का खंडन करते हुए शो के प्रोड्यूसर ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि जब आप कोई कंपनी या शो छोड़ते हैं, तब एक प्रक्रिया के तहत ऐसा करना पड़ता है. सभी को औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं. कोई कंपनी औपचारिकताएं पूरी होने से पहले पेमेंट रिलीज नहीं करती.

इसे भी पढ़े -  कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार

error: Content is protected !!