Good Innovative : 90 साल की उम्र में महिला ने अपनी 72 साल की बेटी के साथ मिलकर बिज़नेस शुरू किया, खास कोशिश के बारे में जानिए…

चेन्नई. चेन्नई में 90 साल की मां लक्ष्मी अम्माल और 72 साल की बेटी की खास कोशिश इन दिनों सुर्खियों में हैं. ढलती उम्र में मां-बेटी की अनोखी जोड़ी चेन्नई के पास ‘वक्साना फार्म स्टे’ चला रही हैं. यहां वक्त गुजारने लोग पहुंचते हैं और इनके प्रयास की तारीफ़ करने खुद को नहीं रोक पाते हैं.

 



चेन्नई की लक्ष्मी अम्माल ने 40 साल पहले अपने पति को खो दिया, फिर 25 साल पहले 2 बेटे भी नहीं रहे. ऐसे में लक्ष्मी अम्माल ने खुद को संभाला और फिर अपनी बेटी के साथ नए बिजनेस की शुरुआत की, जो आज काफी चर्चा में है. 13 एकड़ के क्षेत्र में ‘वक्साना फार्म स्टे’ चला रही हैं, जहां जैविक खेती को देखकर और वहां के उत्पात को खाकर लोग उत्साहित हो जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  सावधान! स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बिना भी Wi-Fi से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा
error: Content is protected !!