Sakti Big Accident : ट्रक की चपेट में आने से पेपर दिलाने जा रहे 10वीं के छात्र की मौत, मालखरौदा क्षेत्र में हुई घटना

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के छपोरा गांव के बिजली ऑफिस के पास ट्रक की चपेट ने आने से पेपर दिलाने जा रहे 10वीं के छात्र की मौत हो गई है, वहीं घटना के बाद घटनाकारित ट्रक को मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े रबेली में पढ़ने वाले कुरदा गांव निवासी छात्र प्रताप मनहर, 10वीं का पेपर दिलाने पिरदा गांव जा रहा था, तभी छपोरा गांव के बिजली ऑफिस के पास ट्रक ने बाइक सवार छात्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!