Janjgir Accident : स्कूटी और साइकिल में आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में कम्प्यूटर टीचर और साइकल सवार को आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के तिलई गांव के निजी स्कूल के पास स्कूटी सवार कम्प्यूटर टीचर और साइकिल सवार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई है. घटना में स्कूटी सवार टीचर मंजुला यादव और साइकल सवार बुदलू यादव को चोट आई है. दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



दरअसल, स्कूटी सवार मंजुला यादव जांजगीर के निजी कम्प्यूटर सेंटर में कम्प्यूटर टीचर है. टीचर मंजुला यादव, तिलई से जांजगीर आ रही थी, तभी तिलई गांव के निजी स्कूल के पास साइकिल सवार बुदलू यादव की साइकल से स्कूटी की टक्कर हो गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News Impact : KhabarCGNews की खबर का असर, अमरताल-अकलतरा के NH-49 मार्ग पर डिवाइडर के पास सड़क पर गिरे कांक्रीट पोल को हटाया गया, हादसे का बना हुआ था डर, खबर पब्लिश होने के बाद हुई पहल... रिफ्लेक्टर बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से कई गाड़ियां डिवाइडर पर चढ़ चुकी, बोर्ड लगाना आवश्यक...

घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों का इलाज जारी है. साइकिल सवार बुदलू यादव, मजदूरी का काम करता है जो मजदूरी करने जा रहा था, तभी यह घटना हुई है. फिलहाल, जिला अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम किया गया, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन किया गया, अफसरों ने ये दिया आश्वासन... विधायक ने कही ये बड़ी बात... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!