JanjgirChampa Injured : अज्ञात कारण से घर में आग लगने से 62 वर्षीय महिला के दोनों पैर जले, डायल 112 की मदद से ले जाया गया अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के बरभाठा गांव में अज्ञात कारण से घर में आग लगने से 62 वर्षीय महिला की दोनों पैर जल गए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक शिव प्रसाद बघेल, चालक पुनीराम साहू की मदद से घायल 62 वर्षीय महिला को नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बरभाठा गांव की 62 वर्षीय महिला फिरतीन बाई भैना, अपने घर में अकेली रहती है और उसके बेटे बाहर कमाने-खाने गए हुए हैं. घर में आग लगने से महिला के दोनों पैर जल गए हैं. डायल 112 के माध्यम से अस्पताल ले जाया है जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

फिलहाल, महिला के घर में आग किस वजह से लगी है. इसका पता अभी नहीं चला है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!