Janjgir FIR : पत्नी ने प्रधान आरक्षक पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज कराया, FIR के बाद SP ने हवलदार को सस्पेंड किया, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का केस दर्ज किया है. प्रधान आरक्षक, चाम्पा थाने में पदस्थ था. एफआईआर के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले को सस्पेंड कर दिया है और पुलिस लाइन भेज दिया है. फिलहाल, प्रधान आरक्षक की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि पत्नी ने जांजगीर की सिटी कोतवाली थाने में पति प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले के द्वारा गाली-गलौज मारपीट, धमकी और दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 और 498-ए के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

दूसरी ओर, एफआईआर के बाद प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. फिलहाल, आरोपी प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

error: Content is protected !!