JanjgirChampa Death : छत और लकड़ी की पटिया गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव से बड़ा मामला सामने आया है. यहां छत और लकड़ी का पटिया गिरने से बुजुर्ग महिला इन्दकुवंर रात्रे की मौत हो गई है. घटना के वक्त बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला इंदकुंवर रात्रे मिट्टी के घर में रहती थी और इसी दौरान वह कुर्सी में बैठी थी, तभी छत और लकड़ी का पटिया उसके ऊपर गिर गई, इससे महिला नीचे दब गई थी और ग्रामीणों ने मलबा को हटाकर उसे अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि इन्द कुंवर रात्रे के 5 बेटे हैं और वे काम के लिए अन्य राज्य गए हुए हैं. फिलहाल, घटना के बाद मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!