छत्तीसगढ़ : परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई कांग्रेस नेता की पत्नी, केंद्रीय उड़नदस्ता की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

बिलासपुर. कॉलेज और स्कूलों की परीक्षाएं शुरू हो गई है। परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही जहां एक ओर उड़नदस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों तक पहुंचकर नकलचियों को पकड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर नकल करने वाले भी पास होने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि कौशलेंद्र राव महाविद्यालय में कांग्रेस नेता की पत्नी नकल करते पकड़ी गई है।

 



मिली जानकारी के अनुसार अटल यूनिवर्सिटी में विधि की परीक्षाएं शुरू हो गई है। आज पंचम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई है। बताया गया कि नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रही है। इसी कड़ी में अटल यूनिवर्सिटी की केंद्रीय उड़नदस्ता की टीम कौशलेंद्र राव महाविद्यालय पहुंची और यहां उन्होंने कांग्रेस नेता की पत्नी को ​नकल करते हुए पकड़ा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बताया गया कि कांग्रेस नेता की पत्नी विधि संकाय के पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। नकल करते पकड़े जाने के खिलाफ परीक्षा में अनुचित साधन उपयोग करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!