Janjgir News : मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय कचहरी चौक में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे. सत्याग्रह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर हमारे नेता राहुल गांधी जी पर द्वेष और दुश्मनी रूपी जो कार्यवाही की गई है, हम कांग्रेस जन उसकी कड़ी निंदा करते हैं. राहुल गांधी जी ने संसद में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके प्रिय मित्र गौतम अदानी का रिश्ता पूछा था. राहुल गांधी ने पूछा था कि प्रधानमंत्री ने जिस देश का भ्रमण किया उस देश के महत्वपूर्ण कार्य अदानी समूह को कैसे मिला.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मोदी सरकार द्वारा अदानी के कमाई को बढ़ाने के लिए क्या क्या मदद किए गए, जिसके फलस्वरूप मोदी द्वारा कोई प्रकार का जवाब नहीं दिया गया, बजाय जवाब देने के राहुल गांधी के ऊपर कार्यवाही कराते हुए उनकी संसद सदस्यता रद्द करा दी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!