Janjgir Virodh : महावीर कोलवाशरी की पर्यावरणीय जनसुनवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया, कहा, ‘पहले से ही प्रदूषण की चौतरफा परेशानी, कोलवाशरी बनने से जान पर आ जाएगी आफत’

जांजगीर-चाम्पा. नैला क्षेत्र के कन्हईबन्द गांव में महावीर कोलवाशरी की क्षमता विस्तार के लिए पर्यावरणीय जनसुनवाई हुई, जहां ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया. लोगों ने कोलवाशरी की स्थापना का जमकर विरोध किया.

 



स्थानीय लोगों में पर्यावरणीय जनसुनवाई में कहा कि पहले से कोल साइडिंग से कन्हईबन्द समेत आसपास के लोग परेशान हैं. उसमें अब क्षमता विस्तार करने की तैयारी की जा रही है, वह भी कोल साइडिंग को कोलवाशरी बनाई जा रही है, जिसके बाद ग्रामीणों में जमकर असंतोष और आक्रोश दिखा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

लोगों ने सीधे शब्दों में कहा कि कोल साइडिंग से प्रदूषण के साथ ही भारी वाहनों की वजह से जीना मुहाल हो गया है, उसमें कोलवाशरी के विस्तार के बाद इस क्षेत्र के लोगों की मुसीबत और बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!