Janjgir-Baloda Virodh : हिंद कोलवाशरी के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई में लोगों ने विरोध किया, कहा, ‘प्रदूषण से क्षेत्र के लोग परेशान’

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के बिरगहनी गांव में हिंद कोलवाशरी के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई में लोगों ने विरोध किया और कहा कि कोलवाशरी की वजह से पहले से प्रदूषण से क्षेत्र के लोग परेशान हैं. अब कोलवाशरी के विस्तार से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएगी. स्थानीय लोगों ने प्रदूषण की समस्या और भारी वाहनों की वजह से हो रही परेशानी के मुद्दे को जोरशोर से उठाया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

जनसुनवाई में ज्यादातर लोगों ने कोलवाशरी के विस्तार का विरोध किया. यहां गहमागहमी रही. लोगों के विरोध को देखते हुए 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. आपको बता दें, बलौदा क्षेत्र के लोग, कोलवाशरी की वजह से मुसीबत में हैं और 10-12 बरसों से प्रदूषण का दंश झेल रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!