JanjgirChampa Accident : शराब दुकान के पास बाइक सवार गिरा, मौके पर पहुंची 108 की टीम ने अकलतरा अस्पताल में कराया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के शराब दुकान के पास बाइक सवार छबीलाल लाल साहू, अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. घटना में उसे गंभीर चोट आई है. सूचना के बाद मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंची और उसका एम्बुलेन्स में ही एमटी सुनील कैवर्त ने प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद उसे अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.



दरअसल, सिल्ली गांव के रहने वाले छबीलाल साहू, बाइक में सवार होकर जा रहा था, तभी कोटमीसोनार गांव के शराब दुकान के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और छबीलाल साहू बाइक से गिर पड़ा. घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर 108 एम्बुलेंस के एमटी सुनील कैवर्तय और पायलट भोजराम साहू पहुंचे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त 128 पंचायतों को सम्मानित किया गया, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद...

घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे 108 एम्बुलेंस के एमटी सुनील कैवर्त ने उसका प्राथमिक उपचार एम्बुलेन्स में ही किया. इसके बाद घायल छबीलाल साहू को अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बेहतर प्रयास के लिए 108 एम्बुलेंस के एमटी सुनील कैवर्त और पायलट भोजराम साहू के कार्यों की सराहनी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है बिहान, आरसेटी कोरबा में 34 क़ृषि सखी ले रही क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण

error: Content is protected !!