JanjgirChampa FIR : 11वीं के छात्र से मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी मुलमुला पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के झलमला गांव में बाइक से जा रहे. 11वीं के छात्र से मारपीट करने वाले दो व्यक्ति संदीप निराला, बीरू निराला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कोटमीसोनार गांव के रहने वाले 11वीं के छात्र सत्य प्रकाश सोनवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने माता-पिता के साथ अपने मामा संतोष टंडन के घर झलमला गांव आया था. शाम को वापस अपने घर जाते वक्त गली में संदीप निराला, बीरू निराला ने बाइक रुकवाकर बाइक चलाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. बीच-बचाव करने आई उसकी मां से भी दोनों व्यक्तियों ने मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने दोनों व्यक्ति संदीप निराला और बीरू निराला के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

Related posts:

error: Content is protected !!