JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की बिक्री करने वाले दो व्यक्तियों के पास से 55 लीटर के साथ 1 बाइक जब्त, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले दो व्यक्ति को 55 लीटर के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. क्षेत्र में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

दरसअल, सेमरिया गांव में महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले प्रेमलाल के पास से 25 एवं समारू से 30 लीटर कुल 55 लीटर के साथ 1 बाइक को जब्त किया गया है.

मामले में पुलिस ने सेमरिया गांव से आरोपी व्यक्ति प्रेमलाल और समारू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

error: Content is protected !!