JanjgirChampa Arrest : मुलमुला क्षेत्र से तीन व्यक्तियों के पास से 75 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 बाइक जब्त, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुलमुला क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बेचने वाले तीन आरोपी लहाराम, कृष्णा, सुमित्रा के पास से कुल 75 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली मुलमुला क्षेत्र में महुआ शराब की अवैध बिक्री बड़ी मात्रा में की जा रही. इस पर आबकारी विभाग और पुलिस ने आरोपी लहाराम से 25 लीटर एवं 1 बाइक, कृष्णा से 30 लीटर एवं सुमित्रा से 20 लीटर कुल 75 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!