JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर लगातार हो रही है कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अवैध शराब की बिक्री करने वालो की अब खैर नहीं है. बलौदा पुलिस एक्शन मोड में है और आज भी पुलिस ने महुआ शराब के साथ भैंसतरा गांव से आरोपी बुधराम को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. कल भी एक आरोपी की गिरफ्तारी 08 लीटर महुआ शराब के साथ हुई थी.

 



दरअसल, बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंसतरा गांव के रहने वाले बुधराम, बिक्री के लिए महुआ शराब रखा है और साइकल से परिवहन कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी बुधराम के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और आरोपी बुधराम को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

आपको बता दें कि होली पर्व के मद्देनजर शराब की अवैध बिक्री करने वालो के नाक में नकिल कसने की मुहिम पुलिस ने छेड़ दी है और लगातार शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!