JanjgirChampa Arrest : दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने वाला प्राइवेट स्कूल टीचर आरोपी पति गिरफ्तार, मामले में सास-ससुर और जेठ फरार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने महिला से दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने वाले प्राइवेट स्कूल में शिक्षक आरोपी पति विश्वनाथ शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं मामले में आरोपी सास-ससुर, जेठ फरार है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 (A), 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 2017 में लोरमी निवासी विश्वनाथ शुक्ला के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसका पति और सास-ससुर, जेठ दहेज कम लाई होकर बाइक की मांग कर प्रताड़ित करते थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति विश्वनाथ शुक्ला निवासी भारतीय स्टेट के पास लोरमी जिला मुंगेली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फरार सास-ससुर, जेठ की पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!