JanjgirChampa Arrest : दहेज हत्या का मामला, पति गिरफ्तार, सूरजपुर जिले से हुई गिरफ्तारी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नवविवाहिता की दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति संतोष सिंह मरकाम को सूरजपुर जिले के बतरा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नवविवाहिता हेमलता मरकाम की आग में झुलसने से बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

 



पुलिस के मुताबिक, लटिया गांव की रहने वाली नवविवाहिता हेमलता मरकाम 03 जनवरी को आग से झुलस गई थी, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया था, जहां 17 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मामले में बिलासपुर जिले के तारबहार थाना में शून्य में मार्ग कायम कर कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसके बाद अकलतरा थाना को डायरी भेजी गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

मामले में अकलतरा पुलिस ने जांच की तो आरोपी पति द्वारा दहेज के लिए के प्रताड़ित करने और प्रताड़ना से तंग आकर अपने आप को आग लगाने की बात सामने आई थी. इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 304 बी के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी पति संतोष मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!