Janjgir-Nawagarh Big Arrest : डायल 112 वाहन को टक्कर मारकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला, नपं के पूर्व अध्यक्ष समेत 7 आरोपी गिरफ्तार..

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने डायल 112 वाहन को टक्कर मारकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले नवागढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मुख्य आरोपी नगर पंचायत नवागढ़ के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी पर गुण्डा बदमाश और जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों से कार भी जब्त किया है.

 



दरअसल, 6 नवंबर की रात को डायल-112 टीम लिंगवा रोड में रोड एक्सीडेंट का सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नवागढ़ ले जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने डायल 112 के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी थी और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था. कार चालक भावेश केशरवानी उसने अन्य साथियों और उसके चाचा भुवनेश्वर केशरवानी को बुलाया था. फिर सभी ने रास्ता रोककर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज कर मारपीट की. इसके बाद, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. सभी 7 आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!