JanjgirChampa Arrest : शराब का परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने जनपद आफिस अकलतरा के पास से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 50 पाव देशी शराब और बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने देशी शराब के साथ आरोपी रमेश बंजारे को अकलतरा के जनपद आफिस के पास से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.



दरअसल, अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी गांव निवासी रमेश बंजारे, बिक्री के लिए बाइक से शराब का परिवहन कर रहा है. सूचना पर पुलिस में दबिश दी और अकलतरा के जनपद ऑफिस के पास से आरोपी को पकड़ा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

इसके बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पुलिस ने 50 पाव देशी शराब को बरामद किया है. मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है और आरोपी रमेश बंजारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

error: Content is protected !!