JanjgirChampa Arrest : सड़क पर ड्राइवर को कानून का उल्लंघन करना पड़ा भारी, अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने केएसके प्लांट के सामने तरौद गांव के मेन रोड में कैप्सूल वाहन को खड़ा कर संकट उत्पन्न करने वाले आरोपी ड्राइवर रामभुवन दहिया को गिरफ्तार किया है और वाहन को भी जब्त किया है. आरोपी ड्राइवर मध्यप्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 283 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : कारखाना अधिनियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

दरअसल, अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केएसके प्लांट के सामने तरौद गांव के मेन रोड पर कैप्सूल खड़ा है. इससे एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने कैप्सूल वाहन को जब्त कर रोड से हटवाया और आरोपी ड्राइवर रामभुवन दहिया को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 13 टीआई और 2 एसआई के तबादले... SSP ने जारी किया आदेश...

error: Content is protected !!