JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार, 65 लीटर महुआ शराब जब्त, मुलमुला क्षेत्र में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र के सबरिया डेरा से महुआ शराब की बिक्री करने वाले दो व्यक्ति कन्हैया और जगदीश के पास से 65 लीटर महुआ के साथ गिरफ्तार किया है. लगातार आबकारी विभाग और पुलिस के द्वारा महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. इससे शराब माफिया में भय का माहौल है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Turtle Death : अमोरा गांव के तालाब में दशकों से मौजूद 40 किलो के कछुआ की मौत, कछुआ के प्रति ग्रामीणों की थी बड़ी आस्था, पूजा-अर्चना कर किया गया अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि मुलमुला क्षेत्र के सबरिया डेरा में दो व्यक्ति कन्हैया और जगदीश, महुआ शराब बेच रहे है इस पर मौके पर दबिश देकर आरोपी कन्हैया के पास से 25 लीटर और जगदीश के पास से 40 लीटर कुल 65 लीटर महुआ शराब को जब्त कर गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : 36 वां बिलासा महोत्सव 14 मार्च से, कर्मा, ददरिया, भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत संगीत के साथ 50 वाद्ययंत्रों की होगी प्रस्तुति

error: Content is protected !!