JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब बेचने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने कोसा मानाडेरा नहर के पास महिला जोजाई यादव को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कोसा मानाडेरा नहर के पास गांव की महिला जोजाई यादव, महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री करने के लिए बैठी हुई है. इस पर पुलिस, मौके पर पहुंची तो वहां आरोपी महिला जोजाई यादव के पास से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपी महिला जोजाई यादव को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!