JanjgirChampa Bike Thief : शिवरीनारायण मेला घूमने आए व्यक्ति की बाइक शनि मंदिर के पास से हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण मेला घूमने आए व्यक्ति की बाइक शनि मंदिर के पास बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के रहने वाले हेम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG 04 ME 1510 में शिवरीनारायण मेला घूमने आया हुआ था. शनि मन्दिर के पास बाइक को खड़ी किया था. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. किसी अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक की चोरी कर ली गई थी. आसपास खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : फावड़ा और डंडे से जानलेवा हमला, 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में 2 सगे भाई भी शामिल, ये रही हमले की वजह... डिटेल में पढ़िए...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!