JanjgirChampa BikeThief Gang Arrest : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 36 बाइक जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचते थे, 5 जिलों में की थी बाइक चोरी, इस तरह शातिर तरीक़े से करते थे चोरी और बेचते थे बाइक… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और चोरी की 36 बाइक के साथ 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 4 चोर और खपाने वाले 5 आरोपी शामिल है. पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर को जब्त किया है. मामले का एक आरोपी फरार है, जो बिलासपुर का रहने वाला है, जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है.एसपी विजय अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नैला रेलवे स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाले गिरोह का क्लू मिला, जिसके बाद पुलिस की टीम गौरेला-पेंड्रारोड़ गई और वहां अलग-अलग जगह से फर्जी दस्तावेज देकर बिक्री की गई 36 बाइक को जब्त किया गया. सभी आरोपी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के हैं और मुख्य आरोपी दिनेश कुमार चक्रधारी नेवसा गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  CG News : राजेश्री महन्त रामसुंदर दास महाराज का 2 दिवसीय प्रवास आज से...

बाइक चोर गिरोह के सदस्य एक बाइक में 3 लोग निकलते थे, फिर नई-नई बाइक की चोरी करते थे. अलग-अलग जिलों में चोरी करने के बाद बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला लौट जाते थे. फिर वहां बाइक को बेचने के लिए 5 लड़के रखे थे, जो ग्राहक की तलाश करते थे. बाइक चोरी करने वाले 25-30 हजार में बेचते थे, फिर खपाने वाले लड़के बाइक को अपनी मर्जी से 50-60 हजार तक बेचते थे. बाइक खरीदी करने वालों को ये आरसी और दस्तावेज देते थे, लेकिन वे सभी दस्तावेज फर्जी थे. ये बाइक चोर गिरोह 5 महीनों सक्रिय था. पुलिस ने बड़ी संख्या में फर्जी आरसी, सील समेत अन्य सामग्री जब्त किया है.

कम्प्यूटर में मास्टर है मुख्य आरोपी
मुख्य आरोपी दिनेश कुमार चक्रधारी, कम्प्यूटर का मास्टर है, जिसके द्वारा कम्प्यूटर से प्रिंट करके फर्जी दस्तावेज तैयार किया जाता था. फिर फील्ड में जाकर 5 लड़के चोरी की बाइक को बेचते थे. बेचने वालों को भी बड़ा मुनाफा होता था. पुलिस के मुताबिक, चोरी की बाइक बेचने से 10 लाख से अधिक की राशि गिरोह के सदस्यों को मिली है, जिससे वे पार्टी करते थे. मुख्य आरोपी के खाते में 58 हजार है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Suicide News : सलखन गांव में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस भी दर्ज सकती है धोखाधड़ी का केस
आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज से बाइक बेची है. इस आधार पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर सकती है. जिन लोगों ने फर्जी दस्तावेज से बाइक खरीदी की है, उनकी ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है. जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस से चर्चा की है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

 

error: Content is protected !!