JanjgirChampa DeadBody : तालाब में 16 साल के लड़के की लाश मिली, 12 मार्च से लापता था, मौके पर पहुंची नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 1 के लिंगेश्वर महादेव मंदिर के तालाब में 16 साल के लड़के की लाश मिली है. वह 12 मार्च से लापता था. सूचना के बाद नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर रही है. इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा.



दरअसल, रामू धीवर का 16 वर्षीय बेटा उपकार उर्फ ऋतुराज धीवर, 12 मार्च को लापता हो गया. आज घर से 2 सौ मीटर में स्थित तालाब में लड़के की लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा. फिलहाल, अभी मर्ग कायम किया गया है और मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!