JanjgirChampa DeadBody : गांव के खार में व्यक्ति की पेड़ कर फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई मिलने का मामला, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का रहने वाला था मृतक

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के चंगोरी गांव के धनपुर खार में पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश फांसी पर लटकी मिलने के मामले में मृतक की पहचान हो गई है. मृतक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खजरी गांव का रहने वाला था.



पुलिस के मुताबिक, 24 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव चंगोरी गांव के धनपुर खार के पेड़ पर लटकी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Action : हथनेवरा चौक पर रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाइवा जब्त, चाम्पा SDM पवन कोसमा के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई...

आज मृतक व्यक्ति की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के खजरी गांव के हरिराम साहू के रूप में हुई है और वह घर से कोरबा जाने के लिए निकल था, लेकिन वह कोरबा नहीं पहुंचा था और उसकी चंगोरी के खार में लाश मिली थी. मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में यूकेजी विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

error: Content is protected !!