JanjgirChampa Injured : ट्रेन की चपेट में आया शख्स, हाथ कटकर अलग हुआ, बिलासपुर रेफर, अकलतरा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से शख्स का हाथ कटकर अलग हो गया है और उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



दरअसल, अकलतरा के रहने वाला दुष्यंत साहू, रेलवे ट्रैक किनारे टहलने निकला था और ट्रैक के पास चल रहा था. इसी दौरान ट्रेन आ गई और ट्रेन को वह देख नहीं पाया, इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

घटना में उसका हाथ कटकर अलग हो गया. हादसे के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अकलतरा अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!