JanjgirChampa Plant Virodh : MVK प्लांट के पर्यावरणीय सुनवाई में ग्रामीणों ने विरोध किया, प्लांट कहीं और लगना है, सुनवाई कहीं और हुई, लोगों में दिखी नाराजगी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति की होती रही चर्चा

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में MVK प्लांट के पर्यावरणीय सुनवाई हुई. इस दौरान लोगों ने प्लांट की स्थापना का जमकर विरोध किया. अमरताल गांव में प्लांट स्थापना होना है, लेकिन अकलतरा में जनसुनवाई हुई. इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी. इस दौरान सैकड़ों पुलिस बल तैनात किया गया था. जनसुनवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

 



ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पर्यावरणीय जनसुनवाई को प्रशासन और कम्पनी ने गुपचुप तरीके से कराई है और सूचना के अभाव में सभी ग्रामीण नहीं पहुंचे, वहीं ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी दिखी कि अमरताल गांव के बजाय, जनसुनवाई को अकलतरा में कराई गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

इधर, प्रशासन के अफसरों का कहना है कि जनसुनवाई के लिए सभी प्रक्रिया विधिवत की गई है, वहीं ग्रामीणों को भी सूचना दी गई थी. कम्पनी के अफसरों ने प्लांट लगने पर स्थानीय लोगों को नौकरी और पर्यावरण की सुरक्षा करने का दावा किया है. दूसरी ओर, जनसुनवाई में जिस तरह के हालात बने और ग्रामीणों ने विरोध किया, उसके बाद कम्पनी और प्रशासन की भूमिका पर जरूर सवाल उठ रहा है ?

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!