JanjgirChampa Rape FIR : युवती ने आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का जुर्म दर्ज कराया, आरोपी आरक्षक के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज, FIR के बाद SP ने आरक्षक को सस्पेंड किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ईश्वर प्रसाद लहरे के खिलाफ युवती ने सिटी कोतवाली थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है.

 



एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि आरक्षक ईश्वर प्रसाद लहरे पर एक युवती ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने की एफआईआर सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 ( 2 ) ( N ), 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, आरोपी आरक्षक ईश्वर प्रसाद लहरे की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!