Sakti Suicide : महिला ने जहर सेवन कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के कटारी गांव में महिला ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल, आत्महत्या का कारण अज्ञात है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कटारी गांव की महिला हिमन चंद्रा ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया है, जिसे इलाज के लिए चांपा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय सभी 20 पार्षदों ने मोर्चा खोला, धरना देकर प्रदर्शन किया, इस बात से नाराज हैं पार्षद... डिटेल में जानिए...

इसके बाद मृतिका के शव को वापस कटारी गांव लाया गया. यहां मौके पर मालखरौदा पुलिस की टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.

फिलहाल, जहर सेवन करने का कारण अज्ञात है. पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!