JanjgirChampa Suicide : 21 वर्षीय युवक ने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव से बड़ा मामला सामने आया है. यहां 21 वर्षीय युवक आकाश मिरी ने घर के म्यांर में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस को टीम पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरहदा गांव के रहने वाले आकाश मिरी की खुदकुशी की सूचना पुलिस को मिली. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और देखा कि आकाश मिरी की लाश घर के म्यांर में लटकी हुई थी. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. हालांकि, आकाश मिरी ने खुदकुशी क्यों की, यह अज्ञात है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

उसने साड़ी से फंदा बनाया था, मृतक युवक शराब पीने का आदी था. मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल, मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के साथ जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन, नगर पालिका टीम को बांधी राखियां

Related posts:

error: Content is protected !!