29 मौतें, बड़ी खबर : नाव डूबने से 29 लोगों की हुई मौत, 11 लोगों का किया गया रेस्क्यू, इस तरह हुई बड़ी घटना…

ट्यूनिश. ट्यूनीशिया के तट के पास नौका डूबने से उप सहारा अफ्रीका के देशों 29 लोगों की उस समय मौत हो गई, जब वे भूमध्यसागर पार कर इटली जाने का प्रयास कर रहे थे. ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने रविवार को यह जानकारी दी.



ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हौसमेद्दीन जेबाब्ली ने बताया कि मछुआरों ने 19 शव बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल ने शनिवार रात आठ और शव बरामद किए तथा 11 लोगों को बचा लिया. उन्होंने बताया कि दो अन्य शव ट्यूनीशियाई बंदरगाह स्फैक्स से बरामद किए गए हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि डूबने वाली नौका में कुल कितने लोग सवार थे.

इसे भी पढ़े -  Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर के आगे पस्त बाहुबली! वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास

ट्यूनीशिया में प्रवासियों के लिए काम करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के मुताबिक, पिछले दो दिन में स्फैक्स में पांच नौकाएं डूबी हैं और 67 लोगों का पता नहीं चल पाया है. ‘इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ के अनुसार, संघर्ष या गरीबी के कारण लोग सबसे खतरनाक माने जाने वाले मार्ग में शामिल भूमध्यसागर के जरिये ट्यूनीशिया के तटों से यूरोप की ओर नौकाओं से जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Gold Price Today: हथियारों की होड़ में सोना बेच रहा भारत का ये दोस्त! 24 कैरेट गोल्ड की वहां इतनी कीमत

error: Content is protected !!