69 दिन तक जमकर चांदी काटेंगे ये पांच राशि वाले लोग, मालामाल करेंगे मंगल

नई दिल्ली : ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं। 13 मार्च 2023 को मंगल गोचर करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल मिथुन राशि में 69 दिन तक रहेंगे। मंगल मिथुन राशि में रहकर नवम पंचम योग बनाएंगे। इसी दौरान सूर्य और गुरु भी राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इन जातकों का साहस-पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए मंगल गोचर विशेष शुभ रहेगा।



मंगल गोचर का राशियों पर शुभ असर
मेष राशि

Mangal Gochar 2023 : मंगल गोचर का मेष राशि पर शुभ असर होगा। इन जातकों के अंदर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। आपका बढ़ा हुआ आत्‍मविश्‍वास रुके हुए काम पूरे करवा देगा। करियर में तगड़ा लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. पिता से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

मंगल गोचर करके मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसका तगड़ा लाभ इन जातकों को मिलेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। संपत्ति से लाभ होगा। बड़ा सौदा हो सकता है। पार्टन‍रशिप में काम करने वालों को बड़ा लाभ होगा. मान-सम्‍मान मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आर्थिक मामले में तगड़ा लाभ होगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन का निवेश कर सकते हैं। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ होगा। आय के नए स्‍त्रोत बढ़ेंगे। कानूनी मामलों में जीत हो सकती है।
कन्‍या राशि

इसे भी पढ़े -  Honda City Facelift हो सकती है लॉन्‍च, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से मिली यह जानकारी

कन्‍या राशि के लोगों को मंगल गोचर प्रमोशन दिला सकता है। बॉस से तारीफ मिलेगी। कोई अवॉर्ड मिल सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। आत्‍मविश्‍वास बढ़ा हुआ रहेगा. विवाद से बचें।

मकर राशि

Mangal Gochar 2023 : मकर राशि वालों को मंगल गोचर तगड़ा लाभ कराएगा। मनचाही जॉब मिल सकती है. खर्च बढ़े हुए रहेंगे। करियर के लिए अच्‍छा समय है। धन लाभ के भी योग हैं।

error: Content is protected !!