Sakti Arrest : जातिगत गाली-गलौज करने वाले आरोपी 3 युवक हरेठीखुर्द गांव से गिरफ्तार, हसौद थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. हसौद पुलिस ने हरेठीखुर्द गांव में जातिगत गाली-गलौज करने वाले आरोपी 3 युवक दिनेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, गुलशन कुमार साहू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 34, 3 (1) (द) (ध) 3 (2) एवं SC/ST एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उच्चमिट्टी के प्रमोद सोनंत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त के भाई की शादी की बारात में हरेठीखुर्द गया था. उसी समय गांव के तीनों आरोपी आये और जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

मामले में हसौद पुलिस ने हरेठीखुर्द गांव से तीन आरोपी दिनेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, गुलशन साहू को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!